फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Ananya will be a part of the Prime Minister's discussion program on exams

Unnao News: प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल होंगी अनन्या

Fri, 24 Jan 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Ananya will be a part of the Prime Minister's discussion program on exams
उन्नाव। बोर्ड परीक्षा से पहले होने वाले प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में जिले की छात्रा अनन्या बाथम भी शामिल होंगी। वह 24 से 29 जनवरी तक दिल्ली के एनआईई गेस्ट हाउस में स्कूल की शिक्षिका के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। छात्रा का नाम आने पर शिक्षकों के साथ परिजन भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को समान अवसर प्रदान करने के साथ तनाव रहित परीक्षा में प्रतिभाग करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित करते हैं। डीआईओएस एसपी सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश की 14 छात्राओं का चयन हुआ है। इसमें प्रदेश की तीन छात्राएं शामिल हैं, जिसमें लखनऊ मंडल से उन्नाव के राजकीय हाईस्कूल रायपुर गढ़ी की कक्षा 10 की छात्रा अनन्या बाथम का नाम शामिल है। वह नवाबगंज के टिकुरा गांव की रहने वाली हैं।
विज्ञापन

----------------------
परीक्षा के समय कैसे रहें तनाव मुक्त प्रश्न के साथ भाषा पर हुआ चयन
अनन्या के साथ दिल्ली जा रहीं शिक्षिका किरन यादव ने बताया कि छात्रों से उनके सवाल और बोलचाल की भाषा से संबंधित वीडियो बनाकर परीक्षा पर चर्चा पोर्टल पर भेजा जाना था। जिले से 50 हजार से अधिक छात्रों ने वीडियो बनाकर भेजे थे। इसमें छात्रा अनन्या बाथम का चयन हुआ है। छात्रा के पिता सुनील कुमार मजदूरी करते हैं। बताया कि शुक्रवार सुबह छह बजे कानपुर से दिल्ली के लिए ट्रेन है, उसी से निकलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed