{"_id":"676462b883603bc986054f45","slug":"an-old-man-fell-on-the-road-after-being-hit-a-truck-passed-over-him-unnao-news-c-221-1-uno1001-124243-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: टक्कर लगने से सड़क पर गिरा वृद्ध, ऊपर से निकल गया ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: टक्कर लगने से सड़क पर गिरा वृद्ध, ऊपर से निकल गया ट्रक
विज्ञापन
अचलगंज। बंथर स्थित आजाद मार्ग चौराहे के पास ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार वृद्ध उछलकर सड़क पर गिरा और ट्रक ऊपर चढ़ने से घटनास्थल पर मौत हो गई। मोपेड चला रहे युवक को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
पुरवा कोतवाली के मंगतखेड़ा गांव निवासी जयप्रकाश द्विवेदी (60) पड़ोसी गांव मनिकापुर निवासी चंद्रप्रकाश (42) के साथ मोपेड से गुरुवार सुबह 11 बजे कानपुर जा रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अचलगंज थानाक्षेत्र के आजाद मार्ग चौराहे के पास पीछे से आए डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में जयप्रकाश उछल कर सड़क पर गिरे और ट्रक का पहिया उन पर चढ़ने से मौत हो गई। चंद्रप्रकाश को मामूली चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
घटना में चंद्रप्रकाश ने बताया उसका भाई जुगुल किशोर कोलकाता से आया था, वह कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र के देवीखेड़ा मोहल्ले में रहने वाले रिश्तेदार के यहां रुका था। भाई से मिलने के लिए जयप्रकाश भी जा रहे थे। जयप्रकाश की पत्नी की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। बेटी बीना है, उसकी भी शादी हो गई। वह दो भाइयों में छोटे थे। मृतक के बड़े भाई जटाशंकर की पहले मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया किपोस्टमार्टम कराया गया है। ट्रक का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।