{"_id":"f2ccfd0d60681509c5364ba68f5160a3","slug":"among-police-officers-arrived-asked-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" लोगों के बीच पहुंचे पुलिस अधिकारी, पूछी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों के बीच पहुंचे पुलिस अधिकारी, पूछी समस्याएं
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 22 Feb 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
डीजीपी के आदेश के बाद दूसरे दिन भी पुलिस सड़कों पर नजर आई। इस दौरान मुख्य मार्गों, बाजारों व ग्रामीण इलाकों में जाकर चेकिंग की। जहां भी समस्या दिखी उसे दूर करने के निर्देश संबंधित लोगों को दिए। इस दौरान पुलिस ने लोगों से बात कर उनसे उनकी समस्याएं भी पूछीं। किसी ने अतिक्रमण तो किसी ने आवासा किस्म के लड़कों के जमावड़े की समस्या बताई। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
रविवार को शहर में अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव, सीओ सिटी आरके सिंह ने दलबल के साथ गश्त की। इसका असर यह हुआ का कि पुलिस की मौजूदगी के चलते शहरियों को जाम की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ा। बीघापुर में सुरक्षा मानकों का जायजा लेने निकले क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक ने कस्बे के मार्गों पर मार्च करते हुए अतिक्रमण करने वाले दुकानदरों को जहां सड़क के फुटपाथ को खाली करने को कहा वहीं सर्राफा व्यवसाइयों से दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के निर्देश दिए। इस दौरान वाहनों की सघन तलाशी अभियान भी चलाया गया। कईयों के पास जरुरी कागजात न मिलने पर चालान भी किया गया। पुलिस की इस कार्यवाई से एक बार कस्बे में अतिक्रमण की समस्या से निजात मिलती दिखी। भगवंतनगर चौकी पुलिस ने सदर बाजार, सर्राफा बाजार, गल्लामंडी, गुड़ मंडी व मुख्य मार्ग पर मार्च किया। इसके अलावा पुरवा में सीओ आरके चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस ने मिर्री चौराहे पर स्थित सर्राफा, पान व चाय आदि दुकानों पर जाकर निरीक्षण किया साथ ही सभी सर्राफा दुकानदारों से दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा। इस दौरान कोतवाल एके राय, एसएसआई संजय पांडेय के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन