फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   All-way traffic jam from highway to city, people upset

Unnao News: हाईवे से शहर तक चौतरफा जाम, परेशान हुए लोग

Thu, 26 Oct 2023 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
All-way traffic jam from highway to city, people upset
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। हाईवे पर गदनखेड़ा चौराहा के पास एक के बाद एक दो ट्रक खराब होने से सुबह तीन घंटे तक यातायात रेंगता रहा। जाम से बचने के लिए चार पहिया व अन्य हल्के वाहनों ने शहर के भीतर से निकलना शुरू किया तो यातायात का दबाव बढ़ने से मुख्य मार्ग पर जाम लगता रहा। उधर रेलवे ट्रैक की मरम्मत होने से लोकनगर क्रासिंग बंद होने से भी कचहरी और हरदोई पुल वाले रास्तों पर यातायात का दबाव दिनभर बना रहा।
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा चौराहा पर पुल का निर्माण चल रहा है। इससे दोनों तरफ के यातायात को सर्विस रोड से आवागमन कराया जा रहा है। गुरुवार सुबह नौ बजे कानपुर की ओर जा रहा एक ट्रक रास्ते में खराब होने से लंबा जाम लग गया। यातायात पुलिस कर्मी काफी जद्दोजहद के बाद उसे हटवा पाए तभी गोशाला के पास एक और ट्रक खराब हो गया।
विज्ञापन

हाईवे पर लंबा जाम और रायबरेली की ओर से आवागमन करते वाहनों के कारण यातायात ठप हो गया। हाईवे पर जाम होने से चार पहिया व हल्के भार वाहनों ने शहर के भीतर से निकलना शुरू कर दिया तो शहर में भी यातायात का दबाव बढ़ गया। गांधी नगर तिराहा से हरदोई पुल और कचहरी रोड पुल तक यातायात सुबह से शाम तक रेंगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक की मरम्मत के कारण लोकनगर रेलवे क्रासिंग बंद रहने से कचहरी रोड और बड़ा चौराहा पर यातायात का अधिक रहा। कचहरी पुल पर सुबह दस बजे से दो घंटे तक भीषण जाम रहा। शाम को भी बड़ा चौराहा से छोटा चौराहा तक यातायात रेंगता रहा।

--
रिक्शा-ऑटो के लिए रहेगा रूट डायवर्जन
यातायात प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि हाईवे पर जाम की वजह से शहर में भी समस्या रही। लोकनगर क्रासिंग बंद होने से ट्रैफिक डायवर्जन भी नहीं किया जा सका इससे लोगों को समस्या हुई। उन्होंने बताया कि शहर के दशहरा मेला और त्योहारों के दौरान ई-रिक्शा व ऑटो के लिए डायवर्जन किया जाएगा। इन वाहनों को हरदोई पुल, कचहरी पुल और छोटा चौराहा से शहर के भीतर नहीं आने दिया जाएगा। गंधी नगर तिराहा की ओर जाने वाले वाहनों को नगर पालिका एकल मार्ग से भेजा जाएगा। सिविल लाइंस की ओर जाने वाले वाहनों को लोकनगर की तरफ से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed