फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   All day jam from highway to city

Unnao News: हाईवे से शहर तक दिन भर जाम

Thu, 16 Nov 2023 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
All day jam from highway to city
उन्नाव। त्योहार के बाद बढ़े यातायात से हाईवे पर गदनखेड़ा चौराहा और पुरवा मोड़ के डायवर्जन स्थल पर दिन में कई बार भीषण जाम लगा। हाईवे पर जाम के दौरान हल्के वाहन शहर के भीतर से निकलने लगे तो मुख्य मार्ग पर जाम के हालात रहे। यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा और ऑटो के लिए डायवर्जन व्यवस्था लागू कर जाम से निपटने की कोशिश की। हालांकि इसके बावजूद दिन भर यातायात रेंगता रहा।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा चौराहा पर पुल का निर्माण चल रहा है। इससे दोनों तरफ के यातायात को सर्विस रोड से आवागमन कराया जा रहा है। उधर, लखनऊ में एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जारी होने से भारी वाहनों के हाईवे से लखनऊ जाने पर रोक है। भारी वाहनों को रायबरेली हाईवे और पुरवा मार्ग से होते हुए मोहनलाल गंज भेजा जा रहा है। दीपावली पर्व की गुरुवार से खत्म हो रहीं छुट्टियों के कारण लोगों की वापसी और भाई दूज के पर्व को लेकर सड़कों पर यातायात सुबह से ही बढ़ गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह नौ ट्रैफिक बढ़ने से गदन खेड़ा और पुरवा मोड़ पर डायवर्जन के कारण लखनऊ और कानपुर की ओर से आवागमन करने वाले वाहनों की चाल पर ब्रेक लगता रहा। हाईवे के चौराहों पर जाम से चार पहिया व अन्य हल्के वाहन शहर के भीतर से निकलने लगे। इससे गंधी नगर तिराहा से छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा सदर बाजार और सब्जी मंडी तक जाम रहा। इससे कचहरी रोड और हरदोई पुल तिराहा पर भी यातायात कई उलझता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दही थाना पुलिस ने पुरवा मोड़ और सदर कोतवाली पुलिस ने यातायात पुलिस की मदद से खुलवाने में दिन भर पसीना बहाया। बारी-बारी एक तरफ का यातायात रोक कर वाहनों को निकाला गया। शहर में भी यातायात पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करती रही।

यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हाईवे पर ट्रैफिक बढ़ने से डायवर्जन प्वाइंट पर दोनों लेन के यातायात को रोक कर बारी-बारी निकाला गया। इससे ट्रैफिक रुकता रहा, वाहन धीमी रफ्तार से जरूर निकले, लेकिन जाम नहीं लगा। शहर में यातायात कई बार धीमा हुआ, लेकिन ज्यादा देर तक जाम नहीं रहा। उन्होंने बताया कि ऑटो और ई-रिक्शा के लिए डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed