फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   agriculture

खाद केंद्र पर किसानों का हंगामा

Thu, 19 Nov 2020 08:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
agriculture
सोनिक। दही चौकी स्थित इफ को खाद केंद्र पर हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार को दोपहर बाद डीएपी खत्म होने पर एपीके की बोरी मिलने पर किसानों ने हंगामा किया। कर्मचारियों के दोनों खाद को एक ही बताने पर किसान शांत हुए। केंद्र पर खाद के लिए रोजाना सैकड़ों की संख्या में किसान पहुंच रहे हैं। घंटों लाइन में खड़े रहने की मजबूरी और खाद पाने के लिए धक्कामुक्की के बीच कोरोना से बचाव के लिए तय दूरी दरकिनार रहती है।
विज्ञापन

इफको खाद केंद्र सुबह 11 बजे के आसपास खुलता है। पहले खाद पाने के लिए किसान सुबह पांच बजे ही पहुंचकर लाइन लगा लेते हैं। सैकड़ों किसानों के बीच तय दूरी का पालन नहीं हो पाता है। अधिकांश किसान बिना मास्क के ही खाद लेने केंद्र पर पहुंचते हैं। रोजाना 11 बजे से खाद का वितरण शुरू होता है। इस दौरान घंटों तक लाइन में लगे किसानों का शाम तक नंबर आता है। गुरुवार को केंद्र पर दोपहर में डीएपी खत्म हो गई तो प्रभारी ने एनपीके देना शुरू कर दिया। इससे किसान हंगामा करने लगे। मौजूद कर्मचारियों के डीएपी व एनपीके को एक ही बताने पर किसान शांत हुए। खाद लेने आए किसान अमन, रामबाबू विमल, श्याम, शिवम ने बताया कि केंद्र संचालक सुबह से ही लाइन में लगा देते हैं। दोपहर तक उन लोगों का नंबर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed