फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   After tricycle face bloom

ट्राई साइकिलें पाकर नि:शक्तजनों के खिले चेहरे

Sun, 28 Jun 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 28 Jun 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
After tricycle face bloom
बांगरमऊ/सफीपुर (उन्नाव)। सांसद ने शनिवार को बांगरमऊ और सफीपुर में नि:शक्तजनों को ट्राई साइकिलें और उपकरण वितरित किए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मात्र बारह रुपये में दो लाख रुपये की बीमा योजना चलाई है। इतने कम पैसे में तो कफन भी नसीब नहीं हो सकता।
विज्ञापन


सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तत्वावधान में कानपुर की एल्मिको की ओर से बांगरमऊ के सरस्वती शिशु मंदिर में दो सौ निशक्तजनों को ट्राई साइकिल वितरित की गईं। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव के पूर्व भ्रष्टाचार व कांग्रेस मुक्त भारत बनाने जैसे मात्र दो संकल्प लिए थे। इन्हीं दो संकल्पों को लेकर भाजपा आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में दुनिया के 193 राष्ट्रों ने भाग लिया और इनमें पचास से भी अधिक मुस्लिम देशों ने भी योग को अपनाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आतंकवाद खातमे का संकल्प लिया है। यह प्रक्रिया भी भारत ने शुरू कर दी है। विकलांगों से हीन भावना त्याग कर राष्ट्र निर्माण में जुट जाने की अपील की। कहा कि दुनिया के सबसे बड़े गायक रवींद्र जैन और सबसे अधिक विद्वान जगत गुरु रामभद्राचार्य जी भी नेत्रहीन हैं। जबकि अरुणा सक्सेना पैरों की विकलांगता के बाद भी सबसे बड़ी पर्वतारोही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह आजीवन उन्नाव जिले का सिर विश्व में नहीं झुकने देंगे। कार्यक्रम आयोजक डॉ. अवधेश कुमार सिंह गौर ने सांसद का अभिनंदन किया। शिविर का संचालन ज्ञानेश द्विवेदी ने किया। इस दौरान चंदा देवी, लीला, सकीला, बाबूशंकर कुशवाहा, दिनेश कुमार व अखिलेश सविता समेत दो सौ लोगों को ट्राई साइकिलें दी गईं। शिविर में रामचंद्र वर्मा, आलोक योगी, राजेश चतुर्वेदी, विमल शुक्ला, रामचंद्र कनौजिया, सोबरनलाल, विकास गुप्ता, नीरज गुप्ता, राजीव अग्रवाल, राकेश गुप्ता व श्रीकांत कटियार आदि मौजूद रहे।


वहीं सफीपुर संवाददाता के अनुसार, लोकनिर्माण प्रेक्षागृह में सांसद ने 164 विकलांगों को 299 उपकरण बांटे। इसमें 147 टाई साइकिलें और 136 स्टिक थी। उन्होंने कहा कि विकलांग हर विभाग में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed