फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   After a dispute, the husband threatened his wife who was staying at her parents' house, report

Unnao News: मायके में रह रही पत्नी को पति ने धमकाया, रिपोर्ट

Sun, 29 Jun 2025 05:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 29 Jun 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
After a dispute, the husband threatened his wife who was staying at her parents' house, report

विज्ञापन
अचलगंज। शादी के 17 साल बाद पत्नी ने पति पर दो लाख रुपये और चेन की मांग पूरी न करने पर धमकी देने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थानाक्षेत्र के कोरारीकला गांव निवासी बावली सिंह की बेटी ऋचा सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 26 फरवरी 2008 में उसकी शादी हमीरपुर जिले के कोरारा थाने के कडोर के शंभू सिंह के साथ हुई थी। बाद में उसकी छोटी बहन की शादी भी देवर शंकर सिंह के साथ हुई थी। ऋचा ने बताया कि तीन साल पहले देवर ने छोटी बहन पर जानलेवा हमला किया था, उसमें उसकी गवाही हुई थी। गवाही के बाद साल 2024 में देवर को दस साल की सजा हुई थी। तबसे ससुरालीजन नाराज रहते हैं।




10 अक्तूबर 2024 को वह अपने मायके आ गई थी। 20 जून 2025 को पति शंभू सिंह मायके कोरारी कला गांव आए और धमकी दी कि दो लाख रुपये और चेन लेकर ही घर आना, नहीं तो जान से मार देंगे। थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed