फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   After 63 months of waiting, the vehicle ran over the bridge

63 महीने इंतजार के बाद पुल पर दौड़ने लगे वाहन

Thu, 25 Jun 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 25 Jun 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
After 63 months of waiting, the vehicle ran over the bridge
उन्नाव। 63 महीनों के इंतजार के बाद आरओबी पर बुधवार से वाहन दौड़ने लगे। आरओबी चालू होने से हजारों राहगीरों ने राहत की सांस ली क्योंकि इन्हें अब शायद ही जाम जैसी समस्या से जूझना पड़ेगा। लखनऊ से कानपुर की ओर की आरओबी को सुबह ही यातायात के लिए खोल दिया गया था जबकि दूसरी तरफ की आरओबी पर वाहन दौड़ाने के लिए राहगीरों को शाम चार बजे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


 कानपुर से लखनऊ की ओर की आरओबी पर साइड वाल का निर्माण मंगलवार को ही किया गया था। जिसकारण उसे सूखने के लिये बुधवार शाम तक समय दिया गया था। शाम को वाल के मजबूत होते ही इस तरफ का यातायात भी चालू कर दिया गया। आरओबी का निर्माण पूरा होने पर पूरे पांच साल तीन माह का वक्त लगा।
विज्ञापन


दो साल में बनकर तैयार होने वाली आरओबी को वैसे तो मार्च 2012 तक बनकर तैयार हो जाना था लेकिन काम में सुस्ती का ही परिणाम रहा कि जनवरी 2015 से जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने खुद इसके निर्माण कार्य पर ध्यान दिया और एनएचएआई अधिकारियों को बुलाकर काम समय सीमा के भीतर समाप्त करने को कहा। आरओबी के चालू होने से कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले हजारों राहगीरों को बड़ी राहत मिली है। अब राहगीर बिना किसी बाधा के वाहन दौड़ा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed