{"_id":"6079c67b8ebc3ee64703c1d3","slug":"adulterated-liquor-business-caught-unnao-news-knp623857312","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी शराब का कारोबार पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी शराब का कारोबार पकड़ा
विज्ञापन
सफीपुर में अंग्रेजी शराब दुकान में छापा के दौरान मौजूद भीड़।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। एक अंग्रेजी शराब दुकान के सेल्समैन के घर दबिश देकर मिलावटी शराब का कारोबार पकड़ा गया है। मिलावटी शराब, होलोग्राम, रैपर व अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की गई है। शराब की दुकानों में काम करने वाले छह और सेल्समैनों को हिरासत में लिया। एक बीयर व दो अंग्रेजी शराब दुकानों को सील किया है।
शुक्रवार को स्वॉट टीम प्रभारी गौरव कुमार ने आबकारी निरीक्षक सदर की टीम के साथ सराय सूबेदार में एक सेल्समैन के घर दबिश दी। यहां से पुलिस को भारी मात्रा में मिलावटी अंग्रेजी शराब, पैक करने के ढक्कन व नकली रैपर मिले। सेल्समैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पकड़े गए सेल्समैन अंग्रेजी शराब में मिलावट कर ठेकों पर बिक्री करते हैं।
बरामद माल को कब्जे में लेकर टीम सेल्समैन से पूछताछ के आधार पर मियागंज मार्ग स्थित श्यामचंद्र गुप्ता की अंग्रेजी शराब की दुकान पहुंची। यहां सेल्समैन के घर मिले रैपर वाली मिलावटी शराब मिलने पर दुकान को सील कर दिया। इसके बाद मियागंज मार्ग स्थित अंग्रेजी बीयर मॉडल शॉप पहुंची।
विज्ञापन
मिलावटी शराब बिक्री की पुष्टि पर उसे भी सील कर दिया। टीम द्वारा रात नौ बजे तक छह और सेल्समैनों को हिरासत लिया गया है। सूत्रों के अनुसार सेल्समैनों से टीम को शहर, अजगैन समेत अन्य स्थानों की नौ दुकानों में मिलावटी शराब बिक्री की जानकारी दी है। अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।