फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   address galat nahi mila sav

पासपोर्ट में पत्नी का गलत नाम, ओमान से नहीं आ सका पति शव

Mon, 06 Apr 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
address galat nahi mila sav
सफीपुर (उन्नाव)। ओमान देश में काम कर रहे युवक की बीमारी से मौत के बाद उसके पासपोर्ट पर पत्नी का घरेलू नाम लिखा होने से शव घर नहीं पहुंच पा रहा है। ओमान में ही रह रहे मृतक के भाई की सलाह पर पत्नी ने विदेश मंत्रालय को शपथ पत्र और अपने सही नाम के प्रपत्र प्रस्तुत किए हैं। भाई ने वहां के भारतीय दूतावास से संपर्क किया है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने भी मदद में हाथ बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली के ओसिया गांव निवासी विक्रम कनौजिया (43) बारह साल से ओमान देश में रहकर एक लांड्री में नौकरी करता था। विक्रम का बड़ा भाई जय कनौजिया भी ओमान में ही एक अन्य लांड्री में नौकरी करता है। विक्रम की पत्नी विमला के अनुसार तीन वर्ष पूर्व पति गांव आया था। दो माह गांव में रुकने के बाद ओमान चला गया। वहां रहने के दौरान वह बीमार हो गया। विक्रम वहीं अपना इलाज करा रहा था। 20 मार्च 2020 को जेठ जय ने पति विक्रम की मौत की सूचना दी। मृतक के भाई विक्रम ने ओमान स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर शव को गांव भेजवाने की प्रक्रिया शुरू की। विक्रम ने केरला मुस्लिम कल्चर सेंटर (केएलसीसी) से भी मदद मांगी तो इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद पीके कुनहाली कुट्टी ने विदेश मंत्रालय से भी मदद मांगी। पाया गया कि मृतक के आधार कार्ड में पत्नी का नाम विमला है जबकि पासपोर्ट में पत्नी के घर का नाम सुदामा लिखा होने से प्रपत्रों का मिलान नहीं हो सका और शव भिजवाने में समस्या खड़ी हो गई। मुस्लिम लीग सांसद के माध्यम से मृतक की पत्नी ने विदेश मंत्रालय को अपना नाम स्पष्ट करते हुए शपथ पत्र व अन्य अभिलेख भेजे हैं जिनमें उसका फोटो और सही नाम लिखा है।
विज्ञापन

मुस्लिम लीग के जिलाध्यक्ष मो. अहमद ने बताया कि परिवार काफी गरीब है। शव एक दो दिनों में हवाई जहाज से दिल्ली पहुंचेगा। दिल्ली से उन्नाव तक एंबुलेंस से लाया जाएगा। इसके लिए एंबुलेंस का 18000 रुपये किराया अपनी तरफ से देंगे उधर पति की मौत से विमला व उसकी बेटी वैशाली (16) और दस वर्षीय बेटी बेबू का बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed