फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   action

प्रदूषण फैलाने में 28 लाख रुपये जुर्माना, बंदी की संस्तुति

Sat, 29 Jan 2022 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
action
उन्नाव। कुत्तों के बिस्कुट व अन्य जानवरों के लिए फूड्स बनाने वाली फैक्टरी पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 28 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। फैक्टरी को बंद करने की कार्रवाई की संस्तुति कर मुख्यालय रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

बंथर औद्योगिक क्षेत्र स्थित जेएस इंटरनेशनल को यूपीसीबीसी (उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) द्वारा सिर्फ सूखा उत्पादन की अनुमति दी गई है। फैक्टरी नियमों और शर्तों का उल्लंघन करते हुए असुरक्षित तरीके से गीला काम करते हुए प्रदूषित पानी को बिना शोधित किए ड्रेन में छोड़ रही थी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि इस फैक्टरी में स्लाटर हाउसों में कटने वाले मवेशियों के अंगों से कुत्तों, मुर्गी व अन्य जानवरों के लिए बिस्किट व अन्य खाद्य पदार्थ बनाए जाते मिले। यहां कोई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट नहीं लगा था। मांस सड़ने व अवशेष खुले में असुरक्षित तरीके से भंडारित किए जाने से कई किमी दूर तक दुर्गंध फैल रही थी।
विज्ञापन

जनवरी 2021 में इस फैक्टरी का निरीक्षण किया गया था। तब वायु व जल प्रदूषण रोकने के आदेश दिए गए थे लेकिन इसका पालन नहीं किया गया। 21 जनवरी को पुन: निरीक्षण में वही अनियमितताएं मिलीं हैं। इस समयावधि में कुल 283 कार्य दिवसों में पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति के रूप में 28 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। फैक्टरी प्रबंधन को नोटिस देकर विभाग की ओर से सहमति आदेश भी निरस्त कर दिया गया है। फैक्टरी को बंद करने की संस्तुति करते हुए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को रिपोर्ट भेजी गई है। प्रदूषण फैलाने वाली इस फैक्टरी को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed