फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   action

खाद की तीन दुकानें सील, विक्रेता हिरासत में

Tue, 09 Nov 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
action
सिकंदरपुर सरोसी की नाथ खाद व बीज भंडार में जांच करते सीडीओ, एसडीएम व कृषि अधिकारी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। किसान बनकर पहुंचे सीडीओ के अर्दली व गनर को तय कीमत से ज्यादा में डीएपी बेचने पर दुकान को सील करने के साथ ही एक खाद विक्रेता को पुलिस की हिरासत में दिया गया है। छापे की सूचना पर दुकानदारों द्वारा बंद की गई दो अन्य दुकानों को भी सील कर दिया गया है। इनके लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सीडीओ दिव्यांशु पटेल से शिकायत की गई कि दुकानदार डीएपी तय कीमत से ज्यादा में बेच रहे हैं। मंगलवार दोपहर सीडीओ ने अपने अर्दली व दो गनर को किसान के रूप में सिकंदरपुर सरोसी स्थित नाथ खाद व बीज भंडार भेजा। अर्दली व गनरों ने संचालक वाईएन श्रीवास्तव से डीएपी का रेट पूछा तो उसने 1390 रुपये बताया। खाद की वास्तविक कीमत 1200 रुपये है। संचालक ने खाद के साथ गेहूं का बीज भी लेने का दबाव डाला। अर्दली व गनर ने जैसे ही दुकानदार को पैसे दिए वैसे ही सीडीओ, एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह व जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा दुकान पर पहुंच गए। दुकानदार को तुरंत पुलिस हिरासत में भेज दिया। दुकान को सील करा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद अधिकारी चिलौला मोड़ स्थित सम्राट अशोक कृषि सेवा केंद्र पहुंचे तो वहां ताला लगा पाया गया। संचालक दुकान बंद करके निकल गया था। दुकान पर लिखे मोबाइल नंबरों से संपर्क न मिलने पर उसकी दुकान व गोदाम भी सील कर दिया गया। हाजीपुर में त्रिपाठी ट्रेडर्स का संचालक भी छापे के डर से दुकान बंद कर चला गया। इस पर यह दुकान भी सील कर दी गई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सभी दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया जाएगा। दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए डीएम से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्राट अशोक कृषि सेवा केंद्र के बगल में संचालित आदर्श हास्पिटल का भी सीडीओ व एसडीएम ने निरीक्षण किया। वहां मौजूद संचालक से डिग्री और नर्सिंगहोम के दस्तावेज मांगे गए। संचालक के पास डिग्री न होने और पंजीकरण के दस्तावेज सही न मिलने पर नर्सिंगहोम को भी सील कर दिया गया। सीडीओ ने बताया कि सीएमओ को जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी उपजिलाधिकारियों से तहसील क्षेत्र के अवैध नर्सिंगहोम की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed