{"_id":"611eafc88ebc3e79b36f9a7d","slug":"action-unnao-news-knp6471145192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडी ने किया निर्माणाधीन ऑक्सीन प्लांट का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडी ने किया निर्माणाधीन ऑक्सीन प्लांट का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट के उपकरण 12 दिन पहले आने के बाद भी काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को परियोजना निदेशक ने प्लांट का निरिक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द काम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 330 लीटर क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट बन रहा है। प्लांट निर्माण के लिए जाल और बेस काफी समय पहले ही बन चुका था। उपकरण न होने से काम में तेजी नहीं आ रही थी। 27 जुलाई को डीएम रवींद्र कुमार और सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने प्लांट का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था यूपीएसआईसी को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। सात अगस्त को प्लांट के उपकरण आने के बाद भी अब तक काम अधूरा है।
गुरुवार दोपहर डीएम के निर्देश पर परियोजना निदेशक यशवंत सिंह ने बिजली विभाग के एसडीओ और जेई के साथ प्लांट का निरीक्षण किया। प्लांट मैनेजर अतुल गंगवार और यूपीएसआईसी के जेई अभिनव मिश्र को कमियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी शैलेंद्र दुबे, डॉ. सौरभ सोनकर, रज्जनलाल , सतीश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।