फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Acquaintances, not husbands, took the life of a woman

महिला के परिचित ने दो साथियों के साथ मिलकर की थी हत्या

Fri, 29 May 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Acquaintances, not husbands, took the life of a woman
औरास थाना पुलिस की गिरफ्त में महिला व उसकी दो बेटियों के हत्यारोपी वीरेंद्र व मुमताज।। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। औरास थाना क्षेत्र में महिला व उसकी दो बेटियों की साड़ी से गला कसकर की गई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले महिला का परिचित ही था। उसने अपने दो साथियों की मदद से महिला को लखनऊ में बेचने की फिराक में था। महिला के लखनऊ जाने का विरोध करने पर तीनों ने साड़ी से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने पहचान लेने पर दोनों बेटियों को भी मार डाला। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि हत्या की घटना में मृतका के पति व देवर निर्दोष पाए गए हैं।
विज्ञापन

औरास थानाक्षेत्र के सैदापुर गांव निवासी अनंतू की पत्नी सरोजनी (35) व दो बेटियों में शिवानी (8) व रोशनी (5) के शव मंगलवार 26 मई को उसके घर से 12 किमी दूर ससुराल पूरनखेड़ा गांव के पास सूखे तालाब में पड़े मिले थे। तीनों की साड़ी से गला कसकर हत्या की गई थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति अनंतू के खिलाफ हत्या व शव छिपाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की।
विज्ञापन

एसपी विक्रांतवीर के अनुसार महिला का उसके पति अनंतू से अक्सर झगड़ा होता था। दो माह पहले झगड़ा होने पर अनंतू ने पत्नी सरोजनी से मारपीट की थी। जिस पर वह मायके चली गई थी। कुछ दिन रहने के बाद सरोजनी के पिता चंद्रपाल ने अपने परिचित औरास के ही नेवादा गांव निवासी वीरेंद्र के साथ बेटी को ससुराल भेजा। सरोजनी को उसकी ससुराल छोड़ने गए वीरेंद्र ने पति से बातचीत कर दोनों के बीच का विवाद शांत करा दिया। इसी दौरान सरोजनी ने वीरेंद्र का मोबाइल नंबर ले लिया और दोनों में बातचीत शुरू हो गई। वीरेंद्र अक्सर सरोजनी की ससुराल आने-जाने लगा। 25 मई को फिर सरोजनी का पति से झगड़ा हुआ। अनंतू के मारपीट करने पर सरोजनी ने सुबह 9 बजे वीरेंद्र को फोनकर गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया और दूसरी शादी कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र ने लखनऊ में शादी कराने की बात कह अपने गांव के दोस्त अनिल यादव को साथ लिया और सरोजनी से मिलने पहुंच गया। सरोजनी अपनी दोनों बेटियों के साथ गांव के बाहर पहुंची। बेटियों को साथ देख वीरेंद्र ने अपने एक अन्य दोस्त औरास के टियर गांव निवासी छोटू उर्फ मुमताज अली को बुला लिया। जिसके बाद वह दोनों बाइकों से सरोजनी व उसकी दोनों बेटियों को लेकर आसीवन थाना क्षेत्र के बारीथाना गांव स्थित रिश्तेदार के घर छोड़ आया। रात 8 बजे सभी सरोजनी को लेकर टिकरा गांव के बाहर पहुंचे। अनिल ने सरोजनी से लखनऊ में दूसरी शादी कराने की बात कहकर लखनऊ चलने को कहा। पुलिस के अनुसार तीनों सरोजनी को लखनऊ में बेचने की फिराक में थे। सरोजनी तीनों के मंसूबे भांप गई और साथ जाने से इनकार कर दिया। जोर-जबरदस्ती पर सरोजनी ने शोर मचाया। इसपर तीनों ने साड़ी से उसका गला कसकर हत्या कर दी। दोनों बेटियों के पहचान लेने पर मृतका के थैले में रखी दूसरी साड़ी से शिवानी व रोशनी का भी गला कसकर मार डाला।

एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि सर्विलांस की मदद से हत्यारोपी आरोपी वीरेंद्र और मुमताज उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी निशानदेही पर मृतका के जेवर, दो मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की गई है। तीसरे आरोपी अनिल की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी वीरेंद्र का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ औरास थाना में ही हत्या के प्रयास, लूट समेत पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed