फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Accused will be charged with gangsterism, property will be confiscated

Unnao News: आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर, संपत्ति होगी कुर्क

Sun, 15 Sep 2024 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Accused will be charged with gangsterism, property will be confiscated
गंजमुरादाबाद। चार माह से चर्चा में मनी ट्रेडिंग के मामले में संज्ञान लेकर डीएम ने गूगल मीट के जरिए जमाकर्ताओं से बात की और पुलिस अधिकारियों ने अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने आरोपितों पर गैंगस्टर लगाकर उनकी संपत्ति कुर्क करने का भरोसा दिया। मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला तालाब निवासी अयाजुद्दीन, अनवारुद्दीन, काशान व अरबाज आदि ने हरदोई-उन्नाव मार्ग पर अपनी मार्केट में अरबाज इंटरप्राइजेज नाम से एक मनी ट्रेडिंग कंपनी खोली थी। 15 प्रतिशत ब्याज की दर से भुगतान करने का आश्वासन देकर सैकड़ों लोगों का एजेंट के माध्यम से करोड़ों रुपया जमा कराया था। बाद में जब पैसा वापसी का समय आया तो जमा कराने वालों ने कहानियां बनानी शुरू कर दीं। 26 अप्रैल को अनवारुद्दीन ने अपने ही कंधे पर गोली मरवाकर 90 लाख रुपये की नकदी और 10 लाख के जेवर की लूट होने की झूठी कहानी पुलिस को सुनाई थी।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह ही छापे में अवैध हथियार मिलने पर पुलिस ने हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को जेल भेजा था। इसके बाद सात पीड़ितों ने ज्यादा ब्याज का झांसा देकर लाखों की रकम हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अयाजुद्दीन और उसके बड़े भाई अनवारुद्दीन को भी जेल भेजा था। कुछ पीड़ितों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम गौरांग राठी ने सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राय और सीओ बांगरमऊ अरविंद कुमार चौरसिया की उपस्थिति में ऑनलाइन मीटिंग की। डीएम ने पीड़ितों की समस्या सुनीं और पुलिस की अब तक की कार्रवाई के बारे में सीओ से जानकारी की। आरोपियों पर गैंगस्टर और संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed