फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Accountant told teachers - I will not get salary without my consent

Unnao News: शिक्षिकाओं से बोले लेखाधिकारी- बिना मेरी मर्जी नहीं मिलेगा वेतन

Tue, 13 Aug 2024 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Accountant told teachers - I will not get salary without my consent
उन्नाव। वेतन निकालने के नाम पर शिक्षिकाओं से बदसलूकी करने के मामले में सीडीओ ने बेसिक शिक्षा विभाग के लेखाकार का वेतन रोक दिया है। नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं, वित्त एवं लेखाधिकारी ने लेखाकार को हटाने के लिए आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशक को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में पंकज शर्मा लेखाकार हैं। इनके खिलाफ फतेहपुर चौरासी ब्लॉक के दर्शन खेड़ा प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका पूजा, बिछिया के ओरहर कंपाेजिट स्कूल की शिक्षिका पारुल और अर्जुनखेड़ा प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका पूनम देवी ने आठ अगस्त को सीडीओ से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि वेतन संबंधी सभी औपचारिकता और प्रक्रिया पूरी करके पत्रावली लेखाधिकारी पंकज शर्मा को दी थी।
विज्ञापन

उन्होंने पत्रावली लेते समय अभद्र भाषा का प्रयोग किया। कहा कि वेतन इतनी जल्दी कैसे आ सकता है। वह बिना मेरी (लेखाधिकारी) मर्जी के नहीं निकलेगा। शिक्षिकाओं ने सीडीओ को बताया था कि उसी स्कूल के अन्य शिक्षकों का वेतन जारी हो चुका है। शिकायत पर सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा ने सोमवार को लेखाधिकारी का वेतन रोक दिया है और दो दिन में उनका स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी अनिल द्विवेदी ने लेखाकार पंकज शर्मा के खिलाफ शिक्षकों से की जा रही अभद्रता एवं कार्यों के प्रति लापरवाही के चलते उन्हें हटाने की संस्तुति करते हुए आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशक को आख्या भेजी है। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णशंकर मिश्र ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर लेखाकार की जांच का अनुरोध किया है। सीडीओ ने बताया कि शिक्षिकाओं की शिकायत पर नोटिस जारी किया गया है। दो दिन में जवाब मांगा है। जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed