{"_id":"61881d4de3b22f0a23726935","slug":"accident-unnao-news-knp66263274","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के पोल से टरकाई बाइक, दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के पोल से टरकाई बाइक, दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन
आशीष का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : UNNAO
हसनगंज। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के फरहदपुर में बाइक के बिजली के पोल से टकराने से दो दोस्तों की मौत हो गई। दोस्तों की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। हेलमेट न लगा होने से दोनों के सिर में गंभीर चोट से मौत की पुष्टि हुई है।
कोतवाली क्षेत्र के असुरनखेड़ा गांव निवासी आशीष (19) पुत्र रामअवतार व उसका दोस्त समदपुर जसमड़ा गांव निवासी पदम मजदूरी कर परिवार का गुजारा चलाते थे। शनिवार रात दोनों बाइक से घर से निकले। फरहदपुर के पास रफ्तार अधिक होने से बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक आशीष व पदम गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत में सुधार न देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर शाम दोनों के शव घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। मृतक आशीष तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से बड़े भाई विकास, मनीष व मां राधा का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मृतक पदम तीन भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से भाइयों के अलावा बहन रोशनी, रोली व मां चंद्रकली बेहाल हैं।

पदम का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : UNNAO
विज्ञापन