फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   accident

ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, नहीं हुई पहचान

Wed, 02 Sep 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
accident
अचलगंज। थाना क्षेत्र के आजाद मार्ग पर ईट लेकर जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। लोहचा तिराहे से शुक्लागंज जाने वाले आजाद मार्ग पर बुधवार शाम तेज गति से ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी।
विज्ञापन

बंथर गैस एजेंसी के निकट ट्रैक्टर ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार कर रौंद डाला। दुर्घटना इतनी भयानक रही शव क्षत विक्षत हो गया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। दुर्घटना तेज बरसात के दौरान हुई। राहगीरों की सूचना पर बदरका चौकी प्रभारी संजीव शाक्य मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, युवक की उम्र लगभग 40 वर्ष है। वह नीली शर्ट व कथई पैंट पहने है। बाइक के नंबर से पहचान का प्रयास किया जा रहा है। दुर्घटना से आधे घंटे से अधिक समय तक मार्ग बाधित रहा। ट्रैक्टर को पुलिस ने सीज करके थाने में खड़ा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed