{"_id":"60d6b6098ebc3ecc084c7c07","slug":"accident-on-agra-lucknow-expressway-youth-died-and-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा: कार सवार युवक की मौत, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा: कार सवार युवक की मौत, चार लोग घायल
Sat, 26 Jun 2021 10:40 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:40 AM IST
सार
उन्नाव जिले में सड़क हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। उन्नाव जिले के बांगरमऊ के पास चालक को झपकी आ जाने से बस्ती से राजस्थान जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में लखनऊ जा रही कार से टकरा गई।
हादसे कार सवार 5 लोग घायल हो गए। यूपीडा की टीम ने सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल जनपद बस्ती के थाना परशुरामपुर के ग्राम चकसर निवासी अनिल कुमार (32) को मृत घोषित कर दिया गया।
वहीं बृजेश (30), किशनलाल (38), धीरेंद्र कुमार (26) को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कार चालक राजकुमार को मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।