फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   accidant

स्कूटी नहर में गिरी, साले की मौत

Tue, 25 May 2021 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
accidant
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। गांव शेरपुर कला के पास रविवार की रात विवाह समारोह से लौट रहे साले-बहनोई की स्कूटी अनियंत्रित होकर शारदा नहर में गिर गई। हादसे में साले की डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

बहनोई किसी तरह बाहर निकल आया। परिजनों ने रात में ही पुलिस की मदद से डूबे युवक की खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को सुबह शुक्लागंज से पहुंचे गोताखोरों ने तलाश शुरू की तो घटनास्थल से दो सौ मीटर दूर युवक का शव मिला।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बृजपालपुर निवासी श्रीनारायण का पुत्र राम सिंह रविवार की देर शाम बिहार के सहरसा जिले के सुमरहा बजरहा पत्थरघाट निवासी साले सूरज (22) के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने स्कूटी से बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर भेड़हा गया था। रात लगभग 12 बजे लौटते समय गोशाकुतुब मार्ग पर गांव शेरपुर कला के पास अंधे मोड़ पर स्कूटी चला रहे रामसिंह ने नियंत्रण खो दिया। इससे स्कूटी शारदा नहर में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम सिंह तो किसी तरह तैरकर बाहर आ गया पर सूरज डूब गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस की मदद से सूरज की तलाश की। उसका शव तो नहीं मिला, पर पुलिस ने स्कूटी को रात में ही नहर से बाहर निकाल लिया था।

सोमवार की सुबह शुक्लागंज से आए गोताखोरों की मदद से पुलिस ने सूरज की नहर में फिर से तलाश शुरू कराई। एक घंटे की मशक्कत के बाद घटना स्थल से लगभग दो सौ मीटर दूर गोताखोरों ने शव ढूंढ निकाला। नहर से शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed