{"_id":"60802e198ebc3ea80a0b2e73","slug":"accidant-unnao-news-knp624612677","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग पर बुधवार तड़के खेत जाने के लिए रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा निवासी 50 वर्षीय किसान अमृतलाल सुबह खेत के लिए निकला था। लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग पर रेलवे क्रासिंग पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। क्रासिंग के गेटमैन ने सोनिक स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी।
स्टेशन मास्टर की सूचना पर अजगैन कोतवाली के उपनिरीक्षक हरिप्रसाद सरोज ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल संतोष कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे ने ट्रेन से कटकर मौत होने की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।