फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   accidant

हाईवे पर 12 घंटे आवागमन बाधित

Thu, 14 Jan 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
accidant
हाईवे पर बशीरतगंज के पास खड़ा क्षतिग्रस्त डंपर। - फोटो : UNNAO
सोनिक (उन्नाव) पुलिस और एनएचएआई की लापरवाही से लखनऊ-कानपुर हाईवे पर 12 घंटे आवागमन प्रभावित रहा। तड़के कोहरे के दौरान अज्ञात वाहन से टकराकर क्षतिग्रस्त डंपर को नहीं हटवाया गया। इससे मौरंग भरा एक ट्रक डंपर से टकराकर खंती में पलट गया। हादसे में डंपर व ट्रक के चालक-क्लीनर घायल हो गए। इस हादसे के बाद भी गुरुवार शाम पांच बजे तक डंपर नहीं हटवाया। इससे कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर 12 घंटे वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

हाईवे पर बशीरतगंज के पास गुरुवार सुबह पांच बजे कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहा डंपर अज्ञात वाहन से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने केबिन में फंसे चालक हमीरपुर के मौदहा थाना क्षेत्र के छिरका गांव निवासी बीरू (20) पुत्र जयकरन को बाहर निकाला और घायल क्लीनर के साथ जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में चालक को कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त डंपर को नहीं हटवाया। इस कारण कुछ ही देर बाद एक मौरंग से भरा ट्रक डंपर से टकराकर हाईवे के नीचे खंती में पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में ट्रक चालक लखनऊ के इटौजा निवासी उमेश व क्लीनर सीतापुर के तबौर थाना के रेकसा निवासी मोहम्मद रफीक घायल हो गए। पुलिस फिर मौके पर पहुंची और ट्रक के चालक व क्लीनर से जानकारी लेकर लौट गई। हाईवे की लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर खड़े क्षतिग्रस्त डंपर को न हटाने से जाम के हालात बन गए। शाम 5 बजे तक 12 घंटे वाहन रेंगकर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed