{"_id":"5f8db4858ebc3e9bc202c523","slug":"accidant-unnao-news-knp589426860","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्राला से टकराया टैंकर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्राला से टकराया टैंकर, दो घायल
एक्सप्रेसवे पर औरास थाना क्षेत्र में ट्राला में घुसा टैंकर ।
- फोटो : UNNAO
Link Copied
औरास। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर औरास थानाक्षेत्र के अटिया गांव के सामने एक्सप्रेसवे के किनारे खराब खड़े बांस लदे ट्राला में पीछे से डामर से भरा टैंकर टकरा गया। हादसे में टैंकर का चालक और क्लीनर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को औरास पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक ने झपकी लगने से हादसा होने की बात पुलिस को बताई है।
विज्ञापन
राजस्थान के भीलवाड़ा के थाना शाहपुर के नरसदा गांव निवासी श्यामलाल ट्राला पर बांस लादकर लखनऊ से आगरा की ओर जा रहा था। सोमवार भोर पहर औरास थाना क्षेत्र के अटिया गांव के सामने एक्सप्रेसवे पर उसके ट्राला में तकनीकी खराबी आ गई। जिस पर उसने ट्राला एक्सप्रेसवे किनारे खड़ा कर दिया। तड़के लगभग पांच बजे लखनऊ से आगरा की ओर डामर (तारकोल) लेकर जा रहा टैंकर चालक के झपकी आने से ट्राला में पीछे से टकरा गया। हादसे में रायबरेली के थाना महराजगंज के दोसौदी गांव निवासी टैंकर चालक जितेंद्र सिंह (32) पुत्र राम उजागर सिंह और इसी थाना क्षेत्र के संतोषपुर गांव निवासी सचिन (18) पुत्र राजू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर एसओ औरास राजबहादुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल चालक व क्लीनर को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को औरास टोल प्लाजा पर खड़ा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।