फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   accidant

मक्का लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 6 श्रमिक घायल

Thu, 10 Sep 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
accidant
गंजमुरादाबाद। महमदाबाद-कलवारी मार्ग पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में मक्का के भुट्टे लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो पलट गई। हादसे में 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 6 को मामूली चोटें आईं हैं। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामूली चोटें आने पर अन्य घर चले गए।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हसनापुर के पास खेत से भुट्टे तोड़ने के बाद मजदूरों ने उन्हें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरा और लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के नसिरापुर के पास अंडरपास के नीचे खड़ी डीसीएम में लादने के लिए चले। शाम करीब पांच बजे ट्रैक्टर महमदाबाद-कलवारी मार्ग पर ग्राम हैबतपुर के सामने पहुंचा था तभी चालक के अचानक मोड़ पर स्टियरिंग घुमा देने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रॉली में बैठे बांगरमऊ के ताजपुर गांव निवासी शरीफ (45), उसका बेटा नसीम (23), दिलशाद (15) पुत्र इसरारअली, इरकान (20), नन्हकू (22) लाल बहादुर (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। छह मजदूरों को आंशिक चोटें आईं। जिस पर वह घर चले गए। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed