{"_id":"5f51387a8ebc3e615578154b","slug":"accidant-unnao-news-knp5805505131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे में करंट से महिला व बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे में करंट से महिला व बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृत किसान रामप्रसाद के परिजन।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज/असोहा। सोहरामऊ और असोहा थानाक्षेत्र में पंखे में उतरे करंट की चपेट में एक महिला व वृद्ध किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव महनौरा निवासी राधा (37) पत्नी लाल मंगलवार को पति व सास के साथ भोजन करने के बाद घर के बाहर छप्पर के नीचे फर्राटा पंखा लगा कर सो रही थी। इस दौरान राधा का हाथ पंखे से टकरा गया। हाथ लगने से पंखा राधा के ऊपर गिर गया। पंखे में पहले से करंट उतरने से राधा चपेट में आ गई।
कुछ देर बाद राधा की सास ने उसे देखकर शोर मचाया जिस पर पति ने पंखे का स्विच बंद किया। जब तक वह पत्नी को लेकर अस्पताल जाता उसकी मौत हो गई। पति के अनुसार 15 वर्ष पहले उसका राधा से विवाह हुआ था। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पति ने करंट की चपेट में आकर मौत की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, असोहा थानाक्षेत्र के बजरंगखेड़ा गांव निवासी 60 वर्षीय किसान रामप्रसाद लोध बुधवार चारपाई पर लेटे थे। पंखा न चलने पर बिना स्विच से तार निकाले वह पंखे का तार पकड़ लिया। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए। जब तक परिजन कुछ समझ पाते रामप्रसाद की मौत हो गई। सांसें रुकी देख परिवार में कोहराम मच गया। गुरुवार सुबह मृतक के पुत्र सुनील ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।