{"_id":"5f512c6c8ebc3e532e51d665","slug":"accidant-unnao-news-knp5805382170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर मगरवारा चौकी क्षेत्र में सांड़ को बचाने की कोशिश में तेज रफ्तार कार महिला को टक्कर मारते हुए खंती में चली गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों को आता देख चालक कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के अटवा पतारी गांव निवासी शिवलाल की पत्नी शिवरानी (55) गुरुवार शाम अपनी बहू के साथ पैदल घर से दो किमी दूर मायके गंगाघाट थाना क्षेत्र के देवारा गांव जा रही थी। अभी वह मगरवारा चौकी क्षेत्र के नेहरूबाग के पास पहुंची थी कि शुक्लागंज से उन्नाव की ओर तेज रफ्तार में जा रही कार के सामने अचानक सांड़ आ गया। जिससे कार चालक ने नियंत्रण खो दिया। कार महिला शिवरानी को टक्कर मारती हुई खंती में चली गई। मौके पर ही शिवरानी की मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर मगरवारा चौकी प्रभारी अखिलेश यादव मौके पर पहुंचे और मृतका की बहू से नाम पते की जानकारी लेकर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव देख बदहवास हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चौकी प्रभारी ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है, जबकि उसका चालक मौके से भाग निकला। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।