{"_id":"5f512b0b8ebc3e53b9618d79","slug":"accidant-unnao-news-knp5805368161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में गिरी डीसीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में गिरी डीसीएम
विज्ञापन
घायल डीसीएम चालक धीरेंद्र।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ(उन्नाव)। बिल्हौर-बांगरमऊ मार्ग पर गुरुवार भोर पहर एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में डीसीएम नानामऊ पुल की रेलिंग तोड़ती हुई गंगा नदी में जा गिरी। खुद को बचाने में सड़क पर कूदने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे बिल्हौर की सीएचसी में भर्ती कराया है।
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थानाक्षेत्र के नगला बहादुर गांव निवासी धीरेंद्र (40) पुत्र विनोद डीसीएम चालक है। बुधवार को वह वह दिल्ली से लोहे के एंगल लादकर बाराबंकी जाने के लिए निकला। गुरुवार सुबह बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर नानामऊ पुल पर एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में उसने नियंत्रण खो बैठा। जिससे डीसीएम पुल की रेलिंग तोड़ती हुई गंगा नदी में जा गिरी। जान बचाने के लिए चालक धीरेंद्र सड़क पर कूद गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे बिल्हौर की सीएचसी में भर्ती कराया है।
जलस्तर बढ़ा होने से डूब गई डीसीएम
गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा होने से डीसीएम नदी में समा गई। उसे खोजने के लिए पुलिस ने गोताखोरों को नदी में उतारा। डीसीएम गिरने के स्थान पर ही गोताखोरों ने उसे खोज निकाला और रस्सी से डीसीएम के एक हिस्से को पुल से बांध दिया। कोतवाल भावनाथ चौधरी ने बताया कि क्रेन की व्यवस्था कराई जा रही है। जल्द डीसीएम को बाहर निकाला जाएगा। ट्रक के मालिक को सूचना दे दी गई है।