फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   AC mechanic stabbed to death due to enmity over his marriage with wife

UP: पड़ोसी नूर से बीवी को हुआ प्यार... दोनों ने किया निकाह, इस हरकत से खफा पूर्व पति ने मार डाला महिला का शौहर

Sat, 30 Aug 2025 11:59 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 30 Aug 2025 11:59 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक रात में ही अलग-अलग पुलिस टीमों को लगाकर हत्यारोपी नौशाद को हुसैन नगर चौराहा के पास से पकड़ लिया। हालांकि चर्चा यह भी है कि हत्यारोपी खुद चाकू सहित कोतवाली पहुंच गया था।

विज्ञापन
AC mechanic stabbed to death due to enmity over his marriage with wife
नूरआलम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के कासिम नगर मोहल्ले में फोन पर बात करते घर जा रहे एसी मिस्त्री की पड़ोसी ने गुरुवार की रात 11:30 बजे चाकू से हमला कर हत्या कर दी। एसी मिस्त्री ने आरोपी की पत्नी से तीन साल पहले निकाह कर लिया था। इसी वजह से रंजिश मानता था। सूचना पर पहुंचे कोतवाल और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। एएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। भाई की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला कासिमनगर निवासी नूरआलम (40) एसी मिस्त्री था। भाई इरफान ने बताया कि पत्नी के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने पर नूर आलम ने आठ साल पहले उसे तलाक दे दिया था। तीन साल पहले उसने मोहल्ले के ही नौशाद की पत्नी इरफाना से कोर्ट मैरिज कर ली। इसके विरोध में परिजनों ने नूरआलम को अलग कर दिया। इस पर नूर आलम घर के पास स्थित प्लॉट में मकान बनाकर इरफाना के साथ रहने लगा। नूरआलम ने शादी का सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। इससे नौशाद के परिचितों को भी पता चल गया। इससे नौशाद नूरआलम से रंजिश मानने लगा था। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पति से हुआ बड़ा बेटा 22 साल का
इरफान के मुताबिक भाभी इरफाना कुछ समय से पहले पति नौशाद से भी बात करने लगी। पहले पति से हुए बच्चों से भी मिलती थीं। पहले पति से हुए तीन बच्चों में बड़ा बेटा करीब 22 साल का है। बताया कि नूरआलम की पहली पत्नी के बच्चे नहीं थे और ना ही इरफाना से कोई संतान हुई। गुरुवार की रात भाई किसी काम से गए थे। रात करीब 11:30 बजे किसी से फोन पर बात करते हुए आ रहे थे।

विज्ञापन

रास्ते में नौशाद ने चाकू से हमला कर भाई को लहूलुहान कर दिया। वह जैसे-तैसे घर पहुंचे और बहन रूसी को आवाज दी। भाई की हालत देख बहन चीख पड़ी। उसे बाइक पर बैठाकर जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मां शायदा बानो, तीन बहनें और छोटा भाई बेहाल है। कोतवाली प्रभारी अजय सिंह ने फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर रात में ही घटना की जांच की। एएसपी अखिलेश सिंह भी घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल के पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की गई तो नौशाद भागकर जाते हुए दिखा। उसके कपड़ों पर भी खून लगा था।

पुलिस के मुताबिक रात में ही अलग-अलग पुलिस टीमों को लगाकर हत्यारोपी नौशाद को हुसैन नगर चौराहा के पास से पकड़ लिया। हालांकि चर्चा यह भी है कि हत्यारोपी खुद चाकू सहित कोतवाली पहुंच गया था। कोतवाल अजय सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर नौशाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।

आरोपी को नहीं पछतावा... बोला बहुत दिन झेला अपमान, खत्म कर दी कहानी
एसी मिस्त्री के हत्यारोपी नौशाद को अपने किए पर पछतावा नहीं है। कहा कि सामाजिक अपमान का घूंट कई साल से पी रहा था। बहुत दिनों से नूर आलम को खत्म करने की फिराक में था, मौका मिलते ही उसे मार दिया। अब जेल जाने का भी गम नहीं। बच्चे बड़े हैं, खुद कमाकर खा लेंगे।

गिरफ्तार कर कोतवाली लाए गए आरोपी नौशाद ने बताया कि अब दिल को सुकून मिला है। उसने बताया कि तीन साल पहले जब नूरआलम उसकी पत्नी इरफाना को बिना शादी किए साथ रखने लगा तो उससे दूर ले जाकर रहने के लिए कहा था। वह दूर जाने के बजाय मेरे घर से 25 मीटर दूर ही घर बनवाकर रहने लगा। बाद में कोर्ट मैरिज कर प्रमाणपत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। इससे समाज में और बदनामी हुई। रोजाना पत्नी भी नजर आती थी। बच्चे भी बड़े हो गए हैं। उनसे भी लोग तरह-तरह की बातें करते थे, इसलिए हमेशा के लिए कहानी ही खत्म कर दी।

भाई का आरोप... पांच दिन पहले रची हत्या की सजिश
एसी मिस्त्री के भाई ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पांच दिन पहले हत्यारोपी नौशाद उसकी भाभी (पूर्व पत्नी) से मिलने आया था, उसके बाद घटना को अंजाम दिया। उसने फिलहाल भाभी पर सीधा आरोप नहीं लगाया है लेकिन इसकी जांच की मांग की है। एसी मिस्त्री के छोटे भाई इरफान ने बताया कि करीब छह महीने पहले भाभी इरफाना और हत्यारोपी नौशाद की बात शुरू हो गई थी।

नूरआलम के न रहने पर नौशाद उसके घर भी जाने लगा था। पांच दिन पहले नौशाद भाई के घर गया था। दोनों की कुछ बातें भी हुई थीं। भाई जब काम पर चला जाता था तब ऐसा होता था। इरफान के मुताबिक यह नहीं पता था कि नौशाद मेरे भाई की हत्या कर देगा। जिस समय घटना हुई इरफाना अपने घर पर ही थी। सवाल यह उठता है कि घायल होने के बाद वह पत्नी के पास न जाकर मां के घर गया। इस पर भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed