फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A youth was extorting money wearing a police uniform, arrested

Unnao News: पुलिस की वर्दी पहनकर युवक कर रहा था वसूली, गिरफ्तार

Fri, 13 Dec 2024 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
A youth was extorting money wearing a police uniform, arrested
बीघापुर (उन्नाव)। कस्बे में मैकेनिक की दुकान के बाहर बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बाइक की फोटो खींचते समय पुलिस ने फर्जी सिपाही को पकड़ यया। युवक पुलिस की वर्दी में था। उसकी बाइक पर आगे एसपीजी और पीछे अंग्रेजी में पुलिस लिखा है।
विज्ञापन

फर्जी सिपाही को गिरफ्तार करने का खुलासा करते हुए एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह बीघापुर कस्बे में एक बाइक मैकेनिक की दुकान के बाहर पुरानी नंबर प्लेट (पेंट से लिखे नंबर) लगी बाइक खड़ी थी। सिपाही की वर्दी पहने युवक मोबाइल से फोटो खींचने लगा। इसी दौरान उधर से निकल रहे बीघापुर थाने में तैनात दरोगा लक्ष्मण प्रसाद पांडेय ने युवक को बुलाया तो वह भागने की कोशिश करने लगा। उसे दौड़ाकर पकड़ा गया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम शिवबक्स, निवासी गांव निवाजीखेड़ा पोस्ट विजयमऊ थाना सरेनी जिला रायबरेली बताया। पुलिस की आईडी मांगी तो एक फर्जी कार्ड दिखाया। थाने में पूछताछ की गई तो बताया कि वर्दी, बिल्ले ओर बेल्ट सब लखनऊ निवासी एक युवक ने उसे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि पकड़ा गया युवक एक महीने से अधिक दिनों से क्षेत्र में घूमकर लोगों से उगाही कर रहा था। इससे पहले पुरवा-मौरावां के बीच वाहन चालकों और दुकानदारों से रौब गांठ कर उगाही की थी। उसके पास से वसूली के 7300 रुपये भी मिले हैं।

आरोपी शिवबक्स ने बताया है कि लखनऊ निवासी एक युवक ने उससे पुलिस विभाग में भर्ती कराने के नाम पर 7.76 लाख रुपये लिए थे। लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल के पास उससे मुलाकात हुई थी। उसी ने यह वर्दी भी दी थी, लेकिन उसकी भर्ती नहीं करा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed