{"_id":"68b74965cdc3589909086854","slug":"a-youth-from-rasulpur-bakia-found-dead-on-the-roadside-in-chandigarh-unnao-news-c-221-1-uno1001-136409-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चंडीगढ़ में सड़क किनारे मृत मिला रसूलपुर बकिया का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चंडीगढ़ में सड़क किनारे मृत मिला रसूलपुर बकिया का युवक
विज्ञापन
फोटो-6- विजय (फाइल फोटो) स्रोत: परिजन
हसनगंज। चंडीगढ़ के सुहाना स्थित रेस्टोरेंट में काम करने गया युवक वहां सड़क किनारे झाड़ी में मृत मिला। आधार कार्ड से पहचान होने पर चंडीगढ़ पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए वहां की कोतवाली में तहरीर दी है।
हसनगंज कोतवाली के रसूलपुर बकिया गांव निवासी विजय (25) पुत्र फकीरे 19 अगस्त को गांव के ही सोनू के साथ चंडीगढ़ काम करने गया था। काम न लगने पर चंडीगढ़ के वीरखपुर में मौसी की बेटी के पास रुक गया था। बड़े भाई अजय ने बताया कि 25 अगस्त को सोनू ने एक रेस्टोरेंट में काम दिला दिया।
तीन दिन काम करने के बाद 29 अगस्त को सेक्टर 91 के चंपडचिड्डी जाने वाले मार्ग के पास भाई का शव पड़ा मिला। सुहाना क्षेत्र की पुलिस ने सूचना दी, तब घटना का पता चला। भाई के मुताबिक वहां की पुलिस को हत्या की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव लाए और खेत में अंतिम संस्कार कर दिया। विजय दो भाईयों में छोटा था। बेटे की मौत से मां और अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि घटना चंडीगढ़ की है वहीं की पुलिस कार्रवाई करेगी।