फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A young woman died in an accident, many vehicles passed over her body due to fog

Unnao News: हादसे में युवती की मौत, कोहरे के कारण शव के ऊपर से गुजर गए कई वाहन

Sat, 11 Jan 2025 04:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:18 PM IST
विज्ञापन
A young woman died in an accident, many vehicles passed over her body due to fog
 शिवानी शर्मा (फाइल फोटो)  - फोटो : शिवानी शर्मा (फाइल फोटो)
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बजेहरा चौराहा पार करते समय वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। कोहरे में कई वाहन शव के ऊपर से निकल गए। इससे शव क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस को शव के टुकड़े समेटने पड़े। आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के बजेहरा गांव निवासी शिवानी शर्मा (24) पुत्री स्व. राजीव शर्मा के माता-पिता की मौत होने के बाद मामा तेजनारायण शर्मा ने ही उसका पालन पोषण किया। शिवानी सोहरामऊ स्थित एक मोटर्स शोरूम में रिसेप्शनिस्ट थी। मामा तेज नारायण के मुताबिक, शुक्रवार सुबह आठ बजे वह स्कूटी से ड्यूटी जा रही थी। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बजेहरा चौराहा पार करते समय वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। कोहरा अधिक होने से कई वाहन उसके ऊपर से निकल गए। इससे शव क्षत-विक्षत हो गया।
विज्ञापन

मृतका चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। भाइयों में दीपू उर्फ मनीष और राहुल हैं। सोहरामऊ थानाध्यक्ष शरद कुमार ने बताया कि मामा ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------

चर्चा यह भी... दोस्त के जन्मदिन से शामिल होकर लौट रही थी
घटना का शिकार हुई शिवानी दोस्त के जन्मदिन में शामिल होकर रात में लौट रही थी, तब यह घटना हुई। सुबह तक कई वाहनों के रौंदने से शव क्षत-विक्षत हुआ। शुक्रवार सुबह सोहरामऊ की एक लेदर फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिक ने देखा तब पता चला।
--------------------------
महिला ग्राम प्रधान ने 56 दिन बाद इलाज के दौरान दम तोड़ा

सोनिक। मार्ग दुर्घटना में घायल महिला ग्राम प्रधान ने 56 दिन बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे।
दही थानाक्षेत्र के खंभारखेड़ा गांव निवासी उर्मिला (50) पत्नी दिलीप कुमार यादव ओरहर गांव की मौजूदा ग्राम प्रधान हैं। 14 नवंबर को बेटे जतिन के साथ बाइक से शहर के पीडी नगर में बने घर जा रही थीं। दही-पुरवा मार्ग पर ओरहर रायपुर माइनर के पास वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हो गईं थीं। परिजन लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे थे। डेढ़ महीने तक इलाज के बाद आराम मिलने से डॉक्टर ने छुट्टी दे दी थी। एक सप्ताह पहले दिक्कत होने पर दही चौकी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह भोर पहर हालत बिगड़ने पर फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, रास्ते में मौत हो गई। बड़े बेटे दुष्यंत की दो साल पहले डेंगू से मौत हो गई थी। 16 नवंबर को बेटे जतिन का तिलक था, उसमें भी वह शामिल नहीं हो पाई थीं। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed