{"_id":"69ee65864f9c2059b80c94bd","slug":"a-woman-was-hit-by-a-dumper-and-fell-on-the-road-the-wheel-ran-over-her-leg-resulting-in-her-death-unnao-news-c-221-1-uno1001-149389-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डंपर की टक्कर से सड़क पर गिरी महिला, पैर पर चढ़ा पहिया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डंपर की टक्कर से सड़क पर गिरी महिला, पैर पर चढ़ा पहिया, मौत
विज्ञापन
चकलवंशी। चकलवंशी-सरोसी मार्ग पर भूमेश्वर मंदिर के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला सड़क से नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया, वहां से कानपुर हैलट रेफर किया गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
माखी थानाक्षेत्र के कलंदरखेड़ा निवासी राजकुमारी (46) की हंसाखेड़ा में चाची की मौत हो गई थी। राजकुमारी रविवार को गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अगेहरा निवासी अपनी बहन राजरानी ( 42) और बहनोई रामबाबू (45) के साथ बाइक से हंसाखेड़ा जा रहे थे। चकलवंशी-सरोसी मार्ग पर भूमेश्वर मंदिर के पास डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमारी सड़क पर गिर गईं और डंपर उसके पैर के ऊपर से निकल गया। राजरानी और रामबाबू को भी हल्की चोटें आईं। राहगीरों ने घायल राजकुमारी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, डॉक्टर ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया रास्ते में मौत हो गई। बहन राजरानी ने बताया कि राजकुमारी के पांच बच्चे हैं, इसमें राधा की शादी हो चुकी है। मां की मौत से परिजन बेहाल हैं।
थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। डंपर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।