{"_id":"685c3e4bca87df12930adb0a","slug":"a-woman-died-after-coming-in-contact-with-a-cut-cable-at-home-unnao-news-c-221-1-uno1001-133074-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: घर के कटे केबल की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: घर के कटे केबल की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
मौरावां। चंद्रभालखेड़ा गांव में मंगलवार शाम सात बजे छप्पर रखवाने के दौरान कटा केबल महिला को छू गया। इससे वह करंट लगने से झुलस गई। परिजन जब तक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते, उसकी मौत हो गई।
थानाक्षेत्र के चंद्रभालखेड़ा गांव निवासी कुसमा देवी (50) पत्नी संतोष कुमार मंगलवार शाम को कच्चे घर में छप्पर रखवा रही थी। तभी घर में लगा बिजली का केबल छप्पर में फंस गया। महिला उसे हटाने लगी।
इससे वह करंट की चपेट में आ गई। परिजन महिला को जब तक अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि केबल कटा होने के महिला की उसी के चपेट में आने से मौत हुई है।
विज्ञापन
मोटर पंप चलाने के दौरान करंट से किशोर झुलसा
गांधीनगर मोहल्ले में मंगलवार रात आठ बजे मोटर पंप चलाते समय करंट की चपेट में आने से किशोर झुलस गया। हरदोई जिले के थाना बघौली के गांव विक्टोरियागंज चौसा निवासी मोहित (16) पुत्र विजय जायसवाल रिश्तेदारी में आसीवन थानाक्षेत्र के कस्बा हैदराबाद के मोहल्ला गांधी नगर आया था। मंगलवार रात हैंडपंप से पानी निकाल रहा था, तभी किसी ने मोटर पंप चला दिया, इससे वह करंट की चपेट में आ गया। परिजनों ने उसे मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया है।