Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A student fell while getting off a moving bus, her toe got crushed by the tyre

Unnao News: चलती बस से उतरने समय गिरी छात्रा, टायर से कुचला पैर का पंजा

Wed, 25 Dec 2024 07:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
A student fell while getting off a moving bus, her toe got crushed by the tyre
सफीपुर। चलती बस से उतरने के दौरान पैर फिसलने से छात्रा गिर गई और बाएं पैर का पंजा पहिये से कुचल गया। लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिता का आरोप कि कहने के बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी और धीमी कर उतरने के लिए कहा।
विज्ञापन

सफीपुर कस्बे के मोहल्ला सराय सूबेदार निवासी अरविंद चौरसिया की बेटी यशी चौरसिया कानपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। यशी इंटर में टॉपर थी और वर्ष 2024 की इंटर की परीक्षा में प्रदेश में आठवां स्थान आया था। सोमवार को वह रोडवेज से घर आ रही थी। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर यातायात अधिक होने से चालक ने बस धीमी कर सड़क किनारे की। बस चल ही रही थी और यशी उतरते लगी, तभी फिसल कर सड़क पर गिरी और बाएं पैर का पंजा बस के टायर के नीचे आ गया। घायल छात्रा के पिता अरविंद ने बताया कि बस स्टैंड न होने से चालक सड़क किनारे बस रोक कर सवारी उतारते और बैठाते हैं। बेटी ने बस को रोकने के लिए कहा था लेकिन चालक ने रोकी नहीं।
विज्ञापन

--------------------
युवती को ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
पुरवा। दो सप्ताह पहले क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने गंगाघाट कोतवाली के सीताराम कालोनी निवासी आरोपी मोहित गौतम उर्फ आलोक को जेल भेजा है। कोतवाल राकेश गुप्ता ने बताया कि आरोपी को मिर्री चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
दो ने निगला जहर, हालत गंभीर
बांगरमऊ। अलग-अलग गांवों में दो युवकों ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के पलिया गांव निवासी चंद्रिका (35) ने मंगलवार दोपहर घर में जहर निगल लिया। वहीं नगर के ब्लाॅक रोड निवासी विनोद (32) ने भी संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। (संवाद)
--------------------------
ई-रिक्शा की टक्कर से बच्चा घायल
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के मटुकरी गांव निवासी गफ्फार अली का पुत्र मो. समद (6) सोमवार को देर शाम सड़क किनारे खेल रहा था। तभी उसे तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। घटना में वह गंभीर घायल हो गया। परिजन सीएचसी लाए, वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। (संवाद)

-------------------------
श्रमिक गिरकर घायल
नवाबगंज। जैतीपुर मार्ग किनारे निर्माणाधीन एक सीमेंट कंपनी में मंगलवार सुबह फतेहपुर जिले के खागा निवासी अहमद राजा (24) पुताई के दौरान लोहे की ग्रिल से पैर फिसलने से 10 फिट नीचे गिर गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। (संवाद)
------------------------
दो वारंटियों को पुलिस ने भेजा जेल
बीघापुर। बारासगवर थानाक्षेत्र के दो वारंटियों को पुलिस ने जेल भेजा है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि मलयपुर गांव निवासी राजबहादुर पर दहेज प्रथा और दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज थी। पुरवा के दूलीखेड़ा निवासी पुत्ती उर्फ पुत्तनलाल पर मारपीट, गाली गलौज और धमकी देने की धारा में रिपोर्ट थी। घटना के बाद से आरोपी फरार थे। दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट था। गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। (संवाद)
---------------------------

खेत जा रहे वृद्ध को साड़ ने पटका, गंभीर
परियर। सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के गांव मरौंदा मझवारा निवासी सुंदरलाल (80) सोमवार देर शाम खेत फसल की रखवाली करने जा रहे थे। गांव के बाहर आते ही साड़ ने हमला बोल दिया। खेतों में मौजूद अन्य किसान जब तक आते साड़ ने वृद्ध को कई बार पटक दिया। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। (संवाद)

अतुल दीक्षित।

अतुल दीक्षित।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed