{"_id":"6afb5556a2d5aa0d820b968f","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1025-161414-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: किरायेनामा का नवीनीकरण न होने से मकान मालिक ने डाकघर पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: किरायेनामा का नवीनीकरण न होने से मकान मालिक ने डाकघर पर जड़ा ताला
विज्ञापन
डाकघर के बाहर लगी कर्मचारियों व उपभोक्ताओं की भीड़। स्रोत: पाठक
बांगरमऊ। स्टेशन मार्ग स्थित डाकघर के मुख्य गेट पर सोमवार को मकान मालिक ने ताला जड़ दिया। यह कार्रवाई किरायानामा का नवीनीकरण न होने पर किया है। इससे पूरे दिन डाकघर का कामकाज ठप रहा और उपभोक्ता निराश लौटे।
मकान मालिक बेबी मिश्रा के भवन में संचालित डाकघर का किरायानामा पांच साल पहले समाप्त हो चुका है। बेबी मिश्रा का आरोप है कि डाक विभाग ने अनुबंध समाप्त होने के बाद भी नवीनीकरण नहीं कराया। इससे पहले सात अक्तूबर को किरायानामे को लेकर मकान मालिक और कर्मचारियों में विवाद हुआ था। विवाद के बाद आठ अक्तूबर को मकान मालिक की बेटी ने भी डाकघर पर ताला लगाया था। पुलिस के समझाने पर ताला खोला गया था।
16 नवंबर सोमवार को ताला नहीं खुलने से डाक भेजने, पंजीकरण और आधार संबंधी सेवाओं के लिए पहुंचे लोगों को लौटना पड़ा। मकान मालिक का कहना है कि किरायानामा के नवीनीकरण पर स्थिति स्पष्ट होने तक समस्या बनी रहेगी। पोस्टमास्टर रामकिशन यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों को प्रकरण की लिखित सूचना दी गई है। उन्होंने कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय को भी जानकारी दी है। इस विवाद के कारण डाकघर की सेवाएं लगातार बाधित हो रही हैं।