{"_id":"6afb553768cc1cd2420cdb8d","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-161394-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: युवक की आत्महत्या में तीन पर उकसाने की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: युवक की आत्महत्या में तीन पर उकसाने की प्राथमिकी
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। उत्मानपुर गांव में तीन दिन पूर्व ननिहाल गए बेटे का फंदे से शव लटका मिलने की घटना में पिता ने अपने चचेरे ससुर, चचेरे साले और चचेरी सलहज पर बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनखेड़ा गांव निवासी छविनाथ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेटा सुमित (20) 11 नवंबर को चंडीगढ़ से सीधे फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव उत्मानपुर में नाना महादीन के घर चला गया था। 14 नवंबर की दोपहर साले दीपू का फोन आया कि सुमित ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। मैंने शव उतारने के लिए मना किया, उसके बाद इन लोगों ने शव उतारकर जमीन पर लिटा दिया।
पिता ने आरोप लगाया कि चचेरी सलहज फोन पर बात कर सुमित को प्रताड़ित करती थी। इसके से तंग आकर बेटे ने यह कदम उठाया है। इसमें सरहज के पति हुकुमचंद्र और ससुर दुलारे का भी हाथ है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष देवेंद्र अवस्थी ने बताया कि पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।