फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A middle-aged man standing on the roadside died due to a collision with a container

Unnao Accident: सड़क किनारे खड़े अधेड़ की कंटेनर की टक्कर से मौत, पुलिस और परिजनों के बीच नोकझोंक, जांच शुरू

Thu, 18 May 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 18 May 2023 12:12 AM IST
सार

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मृतक का शव पहले सीएचसी मियागंज ले गई। वहीं से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने लगे।

विज्ञापन
A middle-aged man standing on the roadside died due to a collision with a container
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में एटीएम से पैसा निकालने के लिए पहुंचे अधेड़ के सडक़ किनारे बाइक खड़ी करते समय तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

हादसे के बाद शव उठाने को लेकर पुलिस व मृतक परिजनों के बीच नोकझोंक भी हुई। आसीवन एसओ ने कंटेनर चालक के पकड़े जाने की जानकारी देकर परिजनों को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। नौरंग (45) परिवार सहित लखनऊ में रहकर सब्जी की दुकान चलाता था।
विज्ञापन

पारिवारिक भाई सुरेश की पुत्री आरती की शादी में शामिल होने के लिए 15 मई को गांव आया था। बुधवार को वह भतीजी की चौथी लेकर दोपहर में घर आया। शाम को वह बरहाकला निवासी पृथ्वी पाल (40) के साथ बाइक से मियागंज चौराहा पर एटीएम से पैसे निकालने के लिए पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह सड़क किनारे बाइक खड़ी कर रहा था। तभी लखनऊ से बांगरमऊ की ओर जा रहे कंटेनर ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे नौरंग सड़क पर गिर कंटेनर के टायर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

साथी पृथ्वीपाल टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको राहगीरों ने मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मृतक का शव पहले सीएचसी मियागंज ले गई। वहीं से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने लगे।

इसी बीच पहुंचे परिजन आक्रोशित हो गए और शव ले जाने का विरोध करने लगे। आसीवन थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार तिवारी ने आक्रोशित परिजनों को चालक कंटेनर समेत पकड़े जाने की जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज करने और मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दे शांत कराया।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतक तीन भाइयों के बीच सबसे छोटा था। बड़े लाल बहादुर व अमोल हैं। मृतक की पत्नी सावित्री ने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। अब कोई सहारा नहीं बचा। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक किलोमीटर दूर कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

मंगल गीत के बीच कारुणिक रुदन से मचा कोहराम
मृतक नौरंग के पारिवारिक भाई सुरेश के घर सोमवार रात पुत्री आरती की बरात आई थी। नौरंग अन्य परिजनों के साथ बुधवार को भतीजी आरती को लेकर घर आए थे। जहां घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे। वहीं एक पल में नौरंग की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed