फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A girl was found unconscious in the house, foam was coming out of her mouth, she died

Unnao News: घर में बेहोश मिली युवती, मुंह से निकल रहा था झाग, मौत

Sun, 25 May 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 25 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
A girl was found unconscious in the house, foam was coming out of her mouth, she died
बीघापुर। बारासगवर थानाक्षेत्र के ददईखेड़ा गांव निवासी युवती शुक्रवार शाम घर में बेहोश मिली। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मां ने पुलिस ने को बताया कि बेटी आंख की बीमारी से परेशान थी।
विज्ञापन

ज्योतिमा (32) पुत्री गंगा किशोर पटेल शुक्रवार को घर में अकेली थी। पिता की कई साल पहले मृत्यु हो चुकी है और घटना के समय मां रामपति खेत गई थी। बड़ा भाई पवन, पत्नी पूजा के साथ असोहा में रहकर वहीं प्राइवेट नौकरी करता है। मां रामपति ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को खेत गई थी, शाम करीब पांच बजे घर लौटी तो बेटी को बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी थी। उसके मुंह से झाग भी निकल रहा था। पड़ोसियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। बहन की मौत की सूचना पर भाई-भाभी पहुंचे। मां ने पुलिस को बताया कि बेटी ज्योतिमा आंख की बीमारी से परेशान थी। उसकी नजर भी धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही थी। इसी बात को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इसी बीमारी की वजह से उसकी शादी नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने युवती ने को बीमार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed