फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A fraudster was caught in the name of putting chemicals in tyres

Unnao News: टायर में केमिकल डालने के नाम पर ठगने वाला धरा गया

Sat, 01 Mar 2025 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
A fraudster was caught in the name of putting chemicals in tyres
सोनिक। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दही थाना क्षेत्र के कटरा के निकट पंक्चर बनाने वाले युवक को पुलिस ने ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवक कार सवारों को टायर में केमिकल डालने के नाम पर लंबे समय से चूना लगा रहा था। बिजली विभाग के जेई ने शनिवार को शंका होने पर पुलिस बुला ली। उनकी तहरीर पर पुलिस कार्रवाई की।
विज्ञापन

फतेपुर जनपद के कस्बा निवासी नूरूल हक कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दही थाना क्षेत्र के कटरा मंदिर के निकट किराये की दुकान में पंचर बनाने का काम करता था और वहीं रहता था। वह हवा चेक कराने और पंक्चर बनवाने के लिए आने वाले कार सवार लोगों को टायर लहराने की बात कहकर झांसे में लेता था। टायर में केमिकल डालने के नाम पर तीन से चार हजार रुपये की ठगी कर लेता था। दही बिजली उपकेंद्र में तैनात जेई विजय पाल यादव ने बताया कि 16 फरवरी को लखनऊ जाते समय उसने रोका और पहिया लहराने की बात कही।
विज्ञापन

केमिकल डालने के नाम तीन हजार रुपये लिए। कुछ दूर चलने के बाद ही टायर खराब हो गए और बदलवाने पड़े। शनिवार दोपहर सोहरामऊ में तैनात बिजली विभाग के जेई शिवांशु दुबे लखनऊ की ओर जा रहे थे। एक बाइक सवार ने आकर टायर में लहर होने की बात कही। गाड़ी रोकने के बाद बाइक सवार जेई को एक पंक्चर की दुकान पर लेकर पहुंचा। टायर की लहर दूर करने के नाम पर केमिकल के नाम पर नील मिलाकर पानी भरने लगा। शक होने पर जेई ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस को देख एक युवक भाग निकला जबकि नूरूल हक को पुलिस ने पकड़ लिया। थाना अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि जेई विजयपाल यादव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी ने स्वीकारा है कि वह कार सवारों के साथ ठगी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed