फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A businessman returning home after buying a new car died in a road accident

Unnao News: नई कार खरीदकर घर जा रहे व्यापारी की सड़क हादसे में मौत

Sat, 21 Jun 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 21 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
A businessman returning home after buying a new car died in a road accident
औरास। नई कार खरीदकर आ रहे व्यापारी गुरुवार रात 9:30 बजे हादसे का शिकार हो गए। लखनऊ के काकोरी थानाक्षेत्र के कठिघरा स्थित सर्विस लेन पर विपरीत दिशा से आ रहे डंपर को बचाने में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे सीमेंट के पिलर को तोड़ते हुए खंती में चली गई। घटना में वह गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरी कार में चल रहे दोस्त आगे निकल गए। पुलिस ने उन्हें जानकारी दी, तब वह लौटे। शुक्रवार को शव घर पहुंचने पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

औरास के मोहल्ला श्यामनगर निवासी दीपक निगम (25) का कस्बे में बाइक का शोरूम है और साथ ही कई और व्यवसाय भी वह करते थे। गुरुवार को वह श्यामनगर निवासी सभासद मोनू कनौजिया और प्रियम गुप्ता के साथ लखनऊ एक्सयूवी कार खरीदने गए थे। नई कार दीपक चला रहे थे जबकि दोनों दोस्त दूसरी कार में थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर कठिघरा के पास विपरीत दिशा से आ रहे डंपर को देख दीपक ने कार को बचाने का प्रयास किया। रफ्तार तेज होने से कार अनियंत्रित होकर सीमेंट के खंभे से टकराते हुए खंती में चली गई। घटना में वह गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्राॅमा सेंटर भेजा। पास मिले मोबाइल से दोस्तों को कॉल करके हादसे की जानकारी दी। गुरुवार देर रात इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई।
विज्ञापन



इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता और बहनें बदहवास
सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत की खबर घर पहुंची तो चीख-पुकार मच गई। व्यापारी पिता विजय निगम उर्फ पप्पू ने बताया कि दीपक को गाड़ियों का शौक था। इसलिए वह नई गाड़ी निकलवाने गया था। यह नहीं पता था कि यही कार उसके लिए काल बन जाएगी। बेटे की मौत से मां पिंकी, बड़ी बहन इंदु , छोटी बहन शीतल सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed