{"_id":"83285","slug":"Unnao-83285-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद बंद करने पर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद बंद करने पर किसानों का हंगामा
Unnao
Updated Wed, 27 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चकलवंशी (उन्नाव)। बोरे खत्म होने की बात कहकर बौनामऊ केंद्र प्रभारी ने खरीद बंद की दी और ताला डालकर ला गया। इस पर केंद्र पर कई दिनों से डेरा डाले किसानों ने हंगामा कर दिया। कुछ किसानों ने खरीद बंद होने की शिकायत जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी से की। डीएम ने सहायक निबंधक को मौके पर भेजा। उन्होंने बोरों की व्यवस्था करके तौल शुरू कराई।
बौनामऊ में पीसीएफ का केंद्र है। मंगलवार को जब किसान अपनी उपज लेकर केंद्र पहुंचे तो प्रभारी बुद्धिलाल ने बोरे न होने की जानकारी देकर खरीद बंद होने की बात कही। इसके बाद केंद्र पर ताला डालकर निकल गए। काफी देर तक इंतजार के बाद भी जब वह नहीं लौटे तो आक्रोशित किसानों ने केंद्र के बाहर हंगामा करना शुरु कर दिया। इसी बीच किसी ने जिलाधिकारी रणवीर प्रसाद को फोन कर खरीद बंद होने की जानकारी दी। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी ने तुरंत सहायक निबन्धक राजेश कुलश्रेष्ठ को मौके पर भेजा। उन्होंने केंद्र पर पहुंचकर सचिव से खरीद न करने की जानकारी ली तो उसने बोरे खत्म होने के बारे में बताया। इस पर तुरंत बोरों की व्यवस्था की गई और खुद सहायक निबंधक ने केंद्र पर बैठकर खरीद शुरू कराई। सचिव ने एआर कोआपरेटिव को बताया कि ब्रजपाल सिंह को 50 कुंतल, रामास्वामी भदियार को 40 कुंतल, अमृत लाल को 35 कुंतल, अतुल शुक्ला बरबटपुर को 45 कुंतल, श्रवण कुमार को 32 कुंतल, धीरेन्द्र प्रताप को 40 कुंतल, उदय प्रताप को 70 कुंतल, जय प्रकाश शर्मा को 50 कुंतल गेहूं बेचने का टोकन दिया जा चुका है। राजेश कुलश्रेष्ठ ने बताया कि नंबर से बने टोकनों पर तौल करवाई जाएगी।
दलालों का खरीदा जा रहा गेहूं
उन्नाव। बौनामऊ क्रय केंद्र शुरू से ही सुर्खियों में रहा। किसानों का आरोप है कि केंद्र पर व्यापारियों का गेहूं खरीदा गया। रात-रात भर तौल की जाती रही और किसानों को टरकाया जाता रहा। इसी कारण सरकारी समर्थन मूल्य का लाभ किसानों को नहीं मिल सका। मंगलवार को भी यह कहानी दोहराई जा रही थी। केंद्र पर दर्जनों किसान अपनी गाडि़यों के साथ खड़े थे, लेकिन सचिव ने उनका गेहूं खरीदने की बजाए केंद्र पर ताला जड़ दिया और निकल गया। किसान भगवती शरण और उदयवीर सिंह ने बताया कि कई दिनों से वह ट्राली लेकरडेरा जमाए हुए थे लेकिन केंद्र प्रभारी रोज टरका रहे थे। मंगलवार को आखिरी दिन होने के कारण प्रभारी ने सुबह से ही खरीद बंद कर दी और ताला डाल दिया। ॉउन जैसे दर्जनों किसान यहां पर लंबे समय डेरा डाले हुए थे लेकिन गेहूं नहीं खरीदा जा रहा था।