{"_id":"83280","slug":"Unnao-83280-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभात फेरी निकाल बोले, नशा छोड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभात फेरी निकाल बोले, नशा छोड़ें
Unnao
Updated Wed, 27 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ विरोधी दिवस पर मद्य निषेध एवं सामाजोत्थान विभाग और जन कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में नवाबगंज विकास खंड के अंबेडकर ग्राम जमदीशपुर में प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें शामिल बच्चों और बुजुर्गों ने लोगों से नशा छोड़ने की अपील की।
गांव के बलखंडेश्वर मंदिर से मंगलवार सुबह विभाग के अधिकारियों, संस्थान के पदाधिकारियों के साथ बच्चों और बूढ़ों ने नशा विरोधी रैली निकाली। गलियाें और मुख्य मार्ग से गुजरते हुए रैली ने लोगों को नशामुक्ति का संदेश दिया। रैली के बाद खेल प्रतियोगिता हुई जिसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। दौड़ और कबड्डी के विजेताओं को अधिकारियों ने पुरस्कृत किया। मद्य निषेध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में सामाजिक कार्यकर्ता बीडी मिश्रा और मद्य निषेध अधिकारी आरएल वर्मा ने बच्चों और युवाओं में बढ़ती धूम्रपान, गुटखा, तंबाकू और शराब के सेवन की आदत पर चिंता प्रकट की। वर्मा ने बताया कि मादक पदार्थों का सेवन करने वाले लगभग 14 करोड़ हैं। चीन और अमेरिका के बाद भारत ऐसा देश है जहां नशीली दवाओं और मादक पदार्थोें से सबसे ज्यादा मौतें होती हैं। जनकल्याण सेवा समिति के प्रबंधक डा. एसकेे पाठक, ग्राम प्रधान मथुरा प्रसाद शुक्ल ने भी विचार प्रकट किए।
कार्यक्रम में संतकुमार रामनरेश, दिनेश कुमार, अवधेश प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद विभागीय हैंडबिल्स आदि का वितरण कर मद्य निषेध का प्रचार किया।
विज्ञापन
शपथ के बाद खाया गुटखा!
उन्नाव। अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ विरोधी दिवस पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पुलिस कर्मियों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। अपर पुलिस अधीक्षक हीरालाल वर्मा ने परिसर में मौजूद पुलिस कर्मियों को पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट, शराब आदि का सेवन न करने की शपथ दिलाई। इसके फौरन बाद ही कुछ पुलिसकर्मी पान मसाले की पुडि़या फाड़ने लगे। एक पुलिसकर्मी ने हंसते हुए बताया कि उसने सिर्फ शपथपत्र पकड़ा था शपथ ली नहीं थी।