{"_id":"76715","slug":"Unnao-76715-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में ट्रक चालक क्लीनर समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में ट्रक चालक क्लीनर समेत छह घायल
Unnao
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सड़क हादसों में ट्रक चालक क्लीनर समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लखनऊ-कानपुर हाइवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के शेरअली खेड़ा गांव के सामने दो ट्रकों में हुई भिड़ंत में दोनों ट्रकों के चालकों समेत चार लोग घायल हो गए। ऊंचाहार से कोयला उतारकर लौट रहा ट्रक हाईवे पर शेरअली खेड़ा गांव के सामने गलत दिशा से आ रहे ट्रक से भिड़ गया। इससे ट्रक चालक उपेंद्र सिंह (30) पुत्र शिव व्यास सिंह निवासी बिहार प्रांत के मवलिया रवतारा और क्लीनर राधा मोहन (28) पुत्र अंगद यादव घायल हो गया। वहीं दूसरे ट्रक का चालक राहुल सिंह निवासी ईशापुर जनपद प्रतापगढ़ और एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक घायल हो गया। रात करीब डेढ़ बजे हुए इस हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह शनिवार दोपहर तेज रफ्तार डीसीएम की स्टेयरिंग फेल हो जाने से वह खड़े ट्रक में भिड़ गई इससे डीसीएम चालक व मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए। कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज कसबा निवासी राजू (32) पुत्र बाबूराम डीसीएम चालक है। शनिवार को वह औद्योगिक क्षेत्र अकरमपुर स्थित एक फैक्ट्री में माल उतारने आया था। उसके साथ डीसीएम स्वामी रामचरन भी था। अकरमपुर मोड़ के पास डीसीएम का स्टेयरिंग फेल हो जाने से वह सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गई। हादसे में घायल ट्रक चालक व मालिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।