{"_id":"76126","slug":"Unnao-76126-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक की टक्कर से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैजिक की टक्कर से बच्चे की मौत
Unnao
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। कस्बे में मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से मां के साथ सड़क पार कर रहे पांच साल के बालक की मौके पर मौत हो गई, मां गंभीर रुप से घायल हो गई।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जमालनगर निवासी असलम की पत्नी रूबीनाबानो अपने पांच वर्षीय बेेटे साने आलम के साथ बांगरमऊ में रहने वाले मौसा के यहां आई थी। मंगलवार की सुबह मां-बेटे कस्बे की दुकान से दवा लेने गए थे। घर लौटते समय सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से बालक साने आलम की मौके पर मौत हो गई, मां रूबीना बानो गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।