फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   झाडू़-फावडे़ के साथ चमकाई गलियां

झाडू़-फावडे़ के साथ चमकाई गलियां

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Unnao
Unnao Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। जलभराव की समस्या से जूझ रहे गांधीनगर के बाशिंदों ने जिला व नगर पालिका प्रशासन को आइना दिखाने का काम किया। लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे नागरिकों ने खुद सफाई करने का बीड़ा उठाया। रविवार को छुट्टी होने के कारण मोहल्लेवासियों ने हाथ में झाडू व फावड़ा लेकर गलियों में जलभराव व कीचड़ साफ किया। गांधीनगर में समस्याओं का अंबार है। सबसे बड़ी समस्या जलभराव की है। क्षेत्र की शायद ही कोई ऐसी गली हो जिसमें पानी न भरा हो। जलभराव के कारण गलियों में कीचड़ हो गया है । स्थानीय नागरिक कई बार नगर पालिका व जिला प्रशासन से जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग कर चुके है। लेकिन इन नागरिकों की शिकायत पर अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। लगातार सरकारी विभागों के चक्कर काट कर थक चुके लोगों ने रविवार को जलभराव से पटी गलियों की सफाई करने का काम शुरु किया। इस अभियान की शुरुआत एसपी शुक्ला, रामजी, करन सिंह, राममूर्ति रैदास, शिवम तिवारी, अर्पित शुक्ला, लल्लू पंडित, अमित बाजपेई, दिलीप कुमार, दिनेश तिवारी आदि ने की। मोहल्ले के इतने लोगों को सफाई करते देख दूसरे लोगों ने भी इस मुहिम में जुड़ना पसंद किया और सभी ने मिलकर गलियों का चमकाना शुरु कर दिया। स्थानीय नागरिकों ने कहाकि यहां जलभराव के अलावा बिजली व पानी की भी दिक्कतें हैं। लगातार शिकायतें करने के बाद भी जब कोई कार्रवाई न हुई तो उन लोगों ने स्वयं सफाई करना शुरुकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed