{"_id":"75490","slug":"Unnao-75490-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेबाजी में भाई-बहू और भतीजी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेबाजी में भाई-बहू और भतीजी को पीटा
Unnao
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज (उन्नाव)। शराब पीकर गाली देने से मना करने पर बड़े ने छोटे भाई, बहू और भतीजी को लाठी से पीटकर घायल कर दिया। अचलगंज थाना क्षेत्र के बेथर गांव निवासी डगरू गुरुवार की रात नशे में धुत होकर गालियां दे रहा था। छोटे भाई जुराखन (45) ने उसे मना किया तो लाठी से पीटना शुरू कर दिया। पति को पिटते देख जुराखन की पत्नी धनवती (40) और बेटी बिशुना (16) उसे बचाने पहुंची तो डगरू उसकी पत्नी चंदाकली और बेटे बाबू ने तीनों को जमकर पीटा। पीड़ित थाने पहुंचे तो पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर घटना की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन