{"_id":"75177","slug":"Unnao-75177-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों की समस्याएं सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों की समस्याएं सुनीं
Unnao
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ने बुधवार को तीनों मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने शिक्षकों की समस्याएं सुनीं और प्रदेश सरकार की ओर मिलने जा रही सुविधाओं की जानकारी दी।
जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह व अन्य शिक्षक नेताओं के साथ आए प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बागी ने पहले अटल बिहारी इंटर कालेज, जीआईसी और फिर जीजीआईसी जाकर मूल्यांकन कार्य में लगे परीक्षकों का हाल जाना। इस दौरान परीक्षकों ने पेयजल की समस्या के साथ ही गर्मी से बेहाल होने की बात बताई। शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण कराने के साथ ही उन्होंने सीमित संसाधनों के बीच ही मूल्यांकन कार्य किए जाने की विभागीय विवशता भी बताई। उन्होंने शिक्षकों को बताया कि चुनाव के समय सपा मुखिया की ओर से किया गया वायदा पूरा होने जा रहा है। वित्तविहीन व्यवस्था को समाप्त कर देने की व्यवस्था देने के लिए सरकार ने लेखा अनुभाग से 538 करोड़ रुपए का बजट वित्तविहीन शिक्षकों को जीविकोपार्जन भर के मानसिक मानदेय के लिए घोषित किया है। इस मौके पर शिक्षक नेता सुनील कुमार तिवारी, जितेंद्र नाथ यादव, ओमप्रकाश यादव, कमलेश सिंह, वीरेंद्र रावत, हरीराम यादव, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।