{"_id":"40-209817","slug":"Unnao-209817-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव के निशाने पर होगा समाज कल्याण विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिव के निशाने पर होगा समाज कल्याण विभाग
Unnao
Updated Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। दो दिवसीय दौरे पर जिले के नोडल अफसर व सचिव सिंचाई विभाग धीरज साहू 18 दिसंबर को उन्नाव आ रहे हैं। पिछले दौरे पर बुकलेट न उपलब्ध करा पाने वाले समाज कल्याण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी इस बार सचिव के निशाने पर होंगे। शासन की योजनाओं की समीक्षा के साथ नोडल अफसर मियागंज के एक लोहिया गांव का निरीक्षण कर सकते हैं।
शासन द्वारा संचालित की जा रही 23 योजनाओं की समीक्षा के लिए मुख्यालय के एक अफसर को किसी न किसी जिले का नोडल अधिकारी बनाया है। धीरज साहू सबसे पहले वह शासन की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद तहसील, स्वास्थ्य केंद्र के अलावा किसी सरकारी कार्यालय का निरीक्षण भी कर सकते हैं। वैसे जानकारों की मानें तो पिछले दौरे के समय समाज कल्याण विभाग का निरीक्षण करने पहुंचे सचिव को अधिकारी और कर्मचारी बुकलेट तक उपलब्ध नहीं करा सकेे थे। इस पर सचिव ने विभागीय कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसको देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि समाज कल्याण विभाग सचिव के खासे निशाने पर रहेगा। सचिव मियागंज के किसी भी लोहिया गांव का निरीक्षण करने के साथ निर्माणाधीन सड़क, सीएचसी व पीएचसी का भी जायजा ले सकते हैं।