{"_id":"40-208660","slug":"Unnao-208660-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे की कार पर फायरिंग करने में चार पर मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे की कार पर फायरिंग करने में चार पर मुकदमा
Unnao
Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। बिहार थाना क्षेत्र के गौरा मोड़ के पास दो दिसंबर को बाइक सवार बदमाशों द्वारा दूल्हे की कार पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का नामजद मुकदमा दर्ज किया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस की माने तो हमलावर पीड़ित के गांव के ही हैं और घटना वर्चस्व की लड़ाई के चलते की गई।
मौरावां असरगरगंज गांव के बीडीखेड़ा निवासी संतोष की बारात मंगलवार को डौंडियाखेड़ा बक्सर जा रही थी। दूल्हे संतोष की कार में बहनोई रामबरन व मामा राजेश यादव बैठे थे। बिहार थानाक्षेत्र के गौरा मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने फायर झोंक दिया। हमले में कार के शीशे टूट गए और उसमें बैठे लोगों को मामूली चोटें भी आईं। घटना के बाद दूल्हा पूरी बारात के साथ बिहार थाने पहुंचा और आपबीती बताई। गुरुवार को बिहार पुलिस ने राजकुमार यादव की तहरीर पर असरगगंज बीडीखेड़ा निवासी राकेश, श्रीकृष्ण, रतीभान व चन्द्रभान के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वादी का कहना है कि चारों हमलावरों को भागते वक्त पहचान लिया था। जिसके बाद उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।